राउरकेला चैंबर के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन से शोक
राउरकेला चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल का शुक्रवार को अपोलो अस्पताल भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल का शुक्रवार को अपोलो अस्पताल भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया। 54 वर्षीय विनोद अग्रवाल लीवर जनित रोग से पीड़ित थे। दोपहर को पाíथव शरीर भुवनेश्वर से राउरकेला लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए चैंबर के पूर्व अध्यक्ष शुभ पटनायक, महेश वजीर, अनुपम दोषी के अलावा मलय मंडल, नरेश अग्रवाल, कांतिलाल कोठारी, अमित अग्रवाल, मूलचंद बलोडिया, तरसेम गर्ग, दिलीप शर्मा, मनोज अग्रवाल, भाई भाई शंभू जिदल, युगल जिदल, विकास जिदल आदि लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। वेदव्यास त्रिवेणी संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई। ज्येष्ठ पुत्र कमल जिदल ने मुखाग्नि दी। छात्रों के बीच पाठय सामाग्री का वितरण
: कीट-कीस विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अच्यूत सामंत के निर्देश पर लॉकडाउन के समय सुंदरगढ़ जिले के कीस के करीब ढाई हजार बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। अभिभावकों को पाठ्य सामग्री के साथ बच्चों के लिए खाद्य सामग्री के पैकेट भी दिए गए। कीस संयोजक सुब्रत कुमार महापात्र की देखरेख में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को घरों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने के संबंध में जानकारी दी गई। सुंदरगढ़ जिले में पांच दिनों तक कार्यक्रम चलेगा। वृद्धा की अस्वाभाविक मौत
: कुआरमुंडा थाना अंतर्गत खुखुंडबहाल के लोडोसेरा गांव में 70 वर्षीय हिलदा लकड़ा की मौत हो गई। गर्मी एवं लू लगने से उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। हिलदा लकड़ा अपने बगीचे में काम कर रही थी तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कोईड़ा में महिला ने की आत्महत्या :
कोईड़ा थाना अंतर्गत गणुआ दाडुसाही निवासी सीता मुंडा (28) ने अपने घर के पीछे इमली के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पति रावण मुंडा के मुताबिक 25 मई को उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। आज वह बाजार से लौटा तो पत्नी को पेड़ से फंदे में लटका पाया।