पुरी में मंगु मठ की जगह गुरुद्वारा बनवाएंगा सिख समाज
राउरकेला सिख समाज की ओर से ओडिशा के पुरी शहर स्थित मंगु मठ वाले स्थान पर गुरुद्वारा का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की एक बैठक में उपस्थित शहर के पांचों गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने लिया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला
राउरकेला सिख समाज की ओर से ओडिशा के पुरी शहर स्थित मंगु मठ वाले स्थान पर गुरुद्वारा का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की एक बैठक में उपस्थित शहर के पांचों गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने लिया। बैठक में भुवनेश्वर से पधारे इतिहासकार अनिल धीर व अधिवक्ता सुखविदर कौर ने बताया कि पूरी शहर में ऐतिहासिक मंगु मठ, बाउली मठ व पंजाबी मठ स्थित है। इसमें से मंगु मठ को पहले ही ओडिशा सरकार ने धवस्त कर दिया है। इस जगह पर दुबारा गुरुद्वारा का निर्माण किया जाना है।
राउरकेला शहर के पांचों गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, इस्पात गुरुद्वारा, सिविल टाउनशिप श्री अर्जुन देव गुरुद्वारा, वेदव्यास श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा व पावर हाउस रोड दुख भंजन साहेब समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किया जाएगा। वहीं बाउली मठ व पंजाबी मठ का भी पुनर्निमाण किया जाएगा। इसे लेकर अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगू मठ समेत अन्य धार्मिक स्थल के पुनरोद्धार के लिए एक कमेटी का गठन है। इसमें श्री गुरु सिंह सभा राउरकेला के महासचिव बलदेव सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि राउरकेला के सभी गुरुद्वारा के सदस्यों ने तन मन धन से सहयोग करने पर सहमति दी है।