टोल टैक्स के खिलाफ तीन जिलों के वकील गोलबंद
जागरण संवाददाता, राउरकेला : संबलपुर- राउरकेला बीजू एक्सप्रेस हाईवे पर समझौता के अनुसार सुविधाएं उपलब
जागरण संवाददाता, राउरकेला : संबलपुर- राउरकेला बीजू एक्सप्रेस हाईवे पर समझौता के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराए बगैर टोल टैक्स वसूली का तीन जिलों के वकील संघों ने विरोध किया है तथा समस्या का समाधान नहीं होने पर 26 मई से टोल टैक्स वसूली को ठप कराने का एलान भी कर दिया है।
सुंदरगढ़ वकील संघ की ओर से बीजू हाईवे के उद्घाटन के बाद टोल टैक्स वसूली का आरंभ से ही विरोध किया जाता रहा है। संघ की ओर से मन्सीकानी टोल गेट में धरना दिया गया था। इससे कुछ दिन तक वसूली बंद रखा गया। इसके बाद अब फिर से वसूली शुरू कर दी गई है। संघ का कहना है कि सुंदरगढ़ आदिवासी बहुल जिला है यहां गरीब श्रेणी के लोग रहते हैं उन पर टोल टैक्स अतिरिक्त बोझ के रूप में लादा जा रहा है। इतना ही नहीं एलएंडटी के साथ समझौता अनुसार सड़क पर यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, प्रकाश समेत अन्य तरह की सुविधा मिलनी थी पर यह सुविधा अब तक मुहैया नहीं कराया गया है। अलग अलग स्थानों पर अलग अलग टोल टैक्स लिया जा रहा है, जो अनुचित है। टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए सुंदरगढ़ बार एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें संबलपुर, झारसुगुड़ा, राजगांगपुर, सुंदरगढ़, बणई वकील संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिन्होंने बीजू हाईवे पर टोलटैक्स वसूली को बंद कराने का निर्णय लिया। 25 तक ऐसा नहीं होने पर 26 मई से तीनों टोल गेट के समक्ष आंदोलन कर जबरन इसे बंद कराने का एलान भी किया गया। बैठक में संबलपुर वकील संघ के अध्यक्ष विजितेन्द्रीय प्रधान, झारसुगु वकील संघ के सचिव पद्मनाभ माली, राजगांपुर वकील संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद्र पटनायक, राउरकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य शर्मा, बणई वकील संघ के अध्यक्ष विजन कुमार सेन के साथ केंद्रीय क्रियान्वयन कमेटी के संयोजक अशोक दास, जिला वकील संघ के पूर्व अध्यक्ष निमाय नायक, दुश्मंत नायक, राजेन्द्र कुमार बेक, नीरज सामंतराय, मनोज महाराणा, प्रणव ¨सह, सुप्रभा पटेल आदि लोग शामिल थे।