राष्ट्रीय सबजूनियर चेस के लिए प्रियंका चयनित
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोलकाता में 17 से 25 जून तक आयोजित राष्ट्रीय सबजूनियर यानि 15 साल से कम
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोलकाता में 17 से 25 जून तक आयोजित राष्ट्रीय सबजूनियर यानि 15 साल से कम आयु वर्ग की चेस प्रतियोगिता के लिए राउरकेला की प्रियंका राउतराय का चयन किया गया है। वह प्रतियोगिता में ओडिशा टीम में प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्यस्तर पर अच्छी सफलता मिलने पर शुभेच्छुओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उसकी सफलता की कामना की है। प्रियंका 4 से 6 जून तक कटक के शैलबाला महिला कॉलेज में आयोजित राज्य सबजूनियर चेस चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में चैंपियन बनी। जयंत व सस्मिता राउतराय की बेटी प्रियंका ने इससे पहले 2017 में 13 साल से कम तथा 15 साल से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुकी हैं। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर उसे इसमें सफलता की उम्मीद है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जहां प्रियंका चैंपियन हुई हैं वहीं कटक के अंकिता साहू को दूसरा तथा पी साईरूपा को तीसरा स्थान मिला है। इस वर्ष राज्य सबजूनियर चेस बालक वर्ग में पुरी के रुद्र नारायण को भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इनके साथ सुंदरगढ़ के आदित्य रंजन सामल तथा कटक के श्रेयांश शुभम पटनायक को भी दूसरे स्थान प्राप्त होने के कारण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है।