बच्चों ने धरा मां दुर्गा का रूप, इंटरनेट मीडिया में छाये
शारदीय नवरात्र में इन दिनों शहर की मासूम बच्चियां इंटरनेट मीडिया पर मां दुर्गा के रूप में नजर आ रही है।
संसू, बंडामुंडा : शारदीय नवरात्र में इन दिनों शहर की मासूम बच्चियां इंटरनेट मीडिया पर मां दुर्गा के रूप में नजर आ रही है। बंडामुंडा की बच्चियां मा दुर्गा के अलग अलग रूप को धारण कर उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रही हैं। अगर इंटरनेट मीडिया में यह तस्वीर आपको कहीं नजर आ जाए तो जान लीजिए कि यह तस्वीर बंडामुंडा क्षेत्र की है। दरअसल, अनलॉक में भी छोटे बच्चों का स्कूल नही खुलने के कारण घरों में पढ़ाई लिखाई भी नहीं हो पा रही है। त्योहार का दौर शुरू होने की वजह से शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाने के बाद क्रिएटिव वर्क के जरिये उनके भीतर की प्रतिभा को निखारने में जुटे हैं। इस लिहाज से कई स्कूलों में बच्चों को क्रिएटिव वर्क इन दिनों सिखाया जा रहा है। इसी कड़ी में शारदीय नवरात्र के शुरू होते ही रेलनगरी की बच्चियों ने मा दुर्गा के स्वरूप को अपनाना शुरू कर दिया है। जोकि वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। तस्वीर में खुश नजर आ रहे बच्चे दुर्गा, शेर और राक्षस का प्रतीक बने हुए हैं। यह तस्वीर साक्षात नव दुर्गा पूजा के आयोजन को आभासी दुनिया में भी जीवंत करती नजर आ रही है। पूर्णानंद मार्केट कमेटी का पुनर्गठन : फर्टिलाइजर के पूर्णानंद मार्केट कमेटी का 2021-22 के लिए पुनर्गठन किया गया है। कोविड गाइडलाइन के तहत शनिवार को शनि मंदिर में अशोक कुमार पटनायक की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से रंजन कुमार महांती को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू, शांतनु दास, महासचिव, शेषदेव नायक, कोषाध्यक्ष राम शंकर साहू व एसके हकीम, सलाहकार के रूप में दुर्योधन खुटिगिया, एसके मुमताज और परशुराम नाथ को चुना गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में प्रशांत बेहरा, सचिता नंदा सामंत, राजकिशोर बेहरा, अमूल्य बेहरा, बासुदेव खिलार, गंगाधर जेना, संतोष बेहरा, तरुण साहू को मनोनीत किया गया है। बैठक के अंत में सुधांशु रंजन जेना धन्यवाद दिया।