राउरकेला में मैं हीरो, मैं ओडिशा अभियान शुरू
राज्य सरकार के खेल एवं युवा मामलों के विभाग की ओर से शुरू
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राज्य सरकार के खेल एवं युवा मामलों के विभाग की ओर से शुरू किए गए बीजू युवा वाहिनी कार्यक्रम अंतर्गत मैं हीरो, मैं ओडिशा अभियान की शुरुआत की गई। पानपोष स्थित सरकारी स्वयंशासित कॉलेज में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि महानगर निगम की डिप्टी कमिश्नर सुषमा विलुंग, सरकारी स्वयंशासित कॉलेज के ¨प्रसिपल डा. देवेन्द्र बेहरा, सुंदरगढ़ जिला युवा संयोजिका प्रियदर्शिनी जोशी ने इसका उद्घाटन किया।
राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में बीजू युवा वाहिनी क्लब का गठन किया गया है तथा इसके सदस्यों के द्वारा मैं हीरो, मैं ओडिशा रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा कर कालेज परिसर में पहुंची। यहां कालेज के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत किया गया। इसमें शामिल होकर बौद्धिक, आत्मिक विकास में मुख्य भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शहर में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले सात लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें सीनू पंडा, सात्विक सरोज कुमार, अर्चना लकड़ा, अन्नू ओराम, कुमार देव, कलावती देव, कलावती कच्छप, स्वराज गौरव शामिल हैं। इस मौके पर 2019 में आयोजित होने वाले विश्व कप हॉकी के मस्कट ऑली एवं विश्वकप के प्रति समर्पित ओली के साथ सेल्फी लिया। नाटक के माध्यम से लोगों को अनोखे तरीके से संदेश लेकर जागरूक किया गया। बीजू वाहिनी के संयोजक विक्रम नायक, कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी पार्थसारथी साहू, अभिषेक मिश्र, तृप्ति सोनम टोप्पो ने इसमें सहयोग किया। अन्य लोगों में वार्ड संयोजक प्रतिमा सोरेन, स्वराज, गौरव परीडा, जगदीश पाल, बाबू समेत नगर निगम गोष्ठी संयोजिका व अन्य लोग इसमें शामिल हुए।