पांच लोस के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज
ओडिशा में इस बार भी आम चुनाव के साथ विधानसभा का चुनाव हो रहा है। प्र
जासं, राउरकेला: ओडिशा में इस बार भी आम चुनाव के साथ विधानसभा का चुनाव हो रहा है। प्रदेश में चार चरणों में होने जा रहे इस चुनाव में सुंदरगढ़ लोकसभा समेत बरगढ़, बलांगीर, कंधमाल व आस्का लोकसभा सीट में दूसरे चरण के चुनाव में मतदान होगा। इन सभी लोकसभा सीट समेत विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 26 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 27 को होगी। जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 29 मार्च है। इन सभी लोकसभा सीट व इन लोकसभा सीट के दायरे में आने वाले सभी विधानसभा के लिए आगामी 18 अप्रैल को मतदान होगा।
सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के दायरे में आने वाले सात विधानसभा सीटों में राउरकेला (सामान्य), सुंदरगढ़ सदर (एसटी), तलसरा (एसटी), बीरमित्रपुर (एसटी), रघुनाथपाली (एससी), राजगांगपुर (एसटी) तथा बणई (एसटी) शामिल है। बरगढ़ लोकसभा के सात विधानसभा में पद्मपुर (सामान्य), बीजेपुर (सामान्य), बरगढ़ (सामान्य), अताबिरा (एससी), भटली (सामान्य), ब्रजराजनगर (सामान्य) व झारसुगुड़ा (सामान्य सीट) है। बलांगीर लोकसभा सीट में बीरमहाराजपुर (एससी), सोनपुर (सामान्य), लोइसिंहा (एससी), पाटनागढ़ (सामान्य), बलांगीर (सामान्य), टिटिलागढ़ (सामान्य) , कांटाभाजी (सामान्य) विधानसभा शामिल है। कंधमाल लोकसभा के दायरे में बालीकुदा (एसटी), उदयगिरी (एसटी), फुलबानी (एसटी), कांटामाल (सामान्य), बऊद (सामान्य) विधानसभा सीट है। आस्का लोकसभा सीट के दायरे में दसपल्ला (एससी), भंजनगर (सामान्य), पोलसरा (सामान्य), कविसूर्यनगर (सामान्य) खलीकोट (एससी), आस्का (सामान्य), सुरदा (सामान्य), सानखेमुंडी (सामान्य) तथा हिजिली (सामान्य) विधानसभा सीट है।