सरिता, महिला व रोहित, भाजयुमो के अध्यक्ष घोषित
कुआरमुंडा मंडल भाजपा कमेटी के अध्यक्ष मनोज बार्ला ने रविवार को मंडल
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 08:38 PM (IST)
जासं, राउरकेला: कुआरमुंडा मंडल भाजपा कमेटी के अध्यक्ष मनोज बार्ला ने रविवार को मंडल महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। इसमें सरिता विश्वाल को मंडल भाजपा महिला मोर्चा तथा रोहित प्रसाद को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रीना मेतहर को महिला मोर्चा में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन पदाधिकारियों को अंचल में संगठन को मजबूत बनाने का परामर्श देने समेत कमेटी बनाकर, अनुमोदन के लिये जिलाध्यक्ष को भेजने को कहा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें