भारतीय जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप में सुंदरगढ़ के नौ खिलाड़ी
इंडिया हॉकी की ओर से रविवार को बेंगलुरु में आयोजित कोचिग कैंप के
जासं, राउरकेला : इंडिया हॉकी की ओर से रविवार को बेंगलुरु में आयोजित कोचिग कैंप के लिए जूनियर पुरुष हॉकी के 60 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के नौ खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी इंडिया का कोचिग कैंप साई कैंपस बेंगलुरु में 11 मार्च से आरंभ होगा एवं 31 मार्च तक चलेगा। 21 दिवसीय फिटनेस व रूटीन कैंप में फॉरवार्ड के सुदीप चिरमाकू, डिफेंस के सुमन बेक व प्रताप लकड़ा पहले कोचिग ले चुके हैं। नए खिलाड़ियों में सेल हॉकी अकादमी राउरकेला के मिड फिल्डर नवीन कुजूर व डिफेंस के इनोसेंट मुंडा शामिल हैं जबकि पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल के गोलकीपर साहिल कुमार नायक, डिफेंस लुगुन सिरिल, फॉरवार्ड सुनीत लकड़ा व मिड फिल्डर ग्रेरोरी खेस का नाम शामिल है। हॉकी इंडिया के कैंप में शामिल खिलाड़ियों खेल को बेहतर करने के लिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा। खिलाड़ियों के चयन पर हॉस्टल प्रबंधन ने हर्ष जताया है।
पानपोष स्पोर्टस हास्टल से सर्वाधिक छह खिलाड़ी: चुने गए खिलाड़ियों में छह पानपोष स्पोर्टस हॉस्टल से हैं। जिन्होंने कोच मिल्टन बिलुंग से प्रशिक्षण लिया है। यहां से दर्जनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि सेल हॉकी अकादमी के नवीन कुजूर व इनोसेंट मुंडा को राजूकांत साइनी ने प्रशिक्षण दिया है। जिले में पानपोष स्पोर्टस हॉस्टल से साई सुंदरगढ़ के एकमात्र खिलाड़ी सुमन बेग ने कोच गुरुप्रीत सिंह से प्रशिक्षण लिया है।