Move to Jagran APP

महाभारत पर बहुभाषी राष्ट्रीय संगोष्ठी आठ को

सुंदरगढ़ जिला लेखक सामुख्य की ओर से पहली बार महाभारत पर राष्ट्रीय संग

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 05:25 PM (IST)
महाभारत पर बहुभाषी राष्ट्रीय संगोष्ठी आठ को
महाभारत पर बहुभाषी राष्ट्रीय संगोष्ठी आठ को

जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला लेखक सामुख्य की ओर से पहली बार महाभारत पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आठ जुलाई को छेंड कॉलोनी के रिम्स में आयोजित किया गया है। इसमें ओड़िआ के साथ-साथ बंगला, हिन्दी, संस्कृत एवं अंग्रजी भाषा में महाभारत के विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

loksabha election banner

संगोष्ठी में डा. हरेकृष्ण मेहेर, डा. बीणापाणी देवता, प्रोफेसर गिरजाशंकर शर्मा, नीलिमा चटर्जी, कविवर परीडा, निवेदिता जेना, जयंत कर शर्मा आमंत्रित हैं। अभय कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित प्रस्तुति बैठक में अध्यक्ष भूपेन महापात्र ने विभिन्न विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। एक दिवसीय संगोष्ठी में युवा कवि अशोक पात्र के निधन पर शोक प्रकट किया गया। नए सदस्य के रूप में नीलशैल कॉलेज के पूर्व ¨प्रसिपल सुधीर मिश्र को शामिल किया गया। बैठक में प्रो. शंकर प्रसाद त्रिपाठी, रश्मिबाला राउतराय, अनिल कुमार दास, सुशांत कुमार मल्लिक, चितरंजन ब्रह्मा, डोलीरानी ब्रह्मा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.