एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई
नगर अंतर्गत मालगोदाम अंचल के तीन बूथों में भाजपा नेता निहार राय की अगुवाई में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 11:44 PM (IST)
जासं, राउरकेला : नगर अंतर्गत मालगोदाम अंचल के तीन बूथों में भाजपा नेता निहार राय की अगुवाई में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। बूथ संख्या 139, 140 व 141 में चले इस अभियान के दौरान भाजपाइयों ने लोगों को केंद्र सरकार के कार्यो की जानकारी दी। खासकर एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया। बताया गया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 से लेकर कोरोना के लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार देश के लिए क्या-क्या करती रही है। इस दौरान लोगों के बीच सरकार के कार्यो का पत्रक भी वितरण किया गया। भगवान राउत, शशांक जेना, शेख मजूउद्दीन, आशा नायडू, सुशीला शर्मा, दुर्गी साहू, रिता सिंह सहित वार्ड के लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें