विधायक ने ली बीमार मिस्टर ओडिशा की सुधि
तीन बार मिस्टर ओडिशा का खिताब जीतने वाले सेक्टर -5 अभिराम पल्ली बस्ती निवासी संतोष जेना टीबी रोग से पीड़ित हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:45 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:45 AM (IST)
जासं, राउरकेला : तीन बार मिस्टर ओडिशा का खिताब जीतने वाले सेक्टर -5 अभिराम पल्ली बस्ती निवासी संतोष जेना टीबी रोग से पीड़ित हैं। इलाज के लिए उनके पास पैसे की कमी है। उनका इलाज हाईटेक अस्पताल में होने की सूचना मिलने पर विधायक शारदा नायक वहां पहुंचे एवं उनकी सुधि ली। उन्होंने सरकार की ओर से मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। बीमार संतोष जेना को सेवा भावी संगठन आंखी की ओर से जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से हाईटेक अस्पताल लाया गया। विधायक की पहल पर यहां उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। विधायक ने इसके लिए राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल से भी बातचीत की है। सेवा एवं उनसे सार्थक पहल का भरोसा मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें