इंदिरा महिला समिति का मकर मिलन उत्सव
सामाजिक संस्था इंदिरा महिला समिति का मकर मिलन उत्सव सोमवार क
जागरण संवाददाता, राउरकेला: सामाजिक संस्था इंदिरा महिला समिति का मकर मिलन उत्सव सोमवार को सिविल टाउनशिप स्थित ग्रीन पार्क परिसर में आयोजित किया गया। इस उत्सव में बस्ती के आसपास की बस्तियों के बच्चों समेत आसपास के अंचल के बच्चों को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मनमोह लिया।
इंदिरा महिला समिति की अध्यक्ष पुष्पा लेंका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगरपाल तथा राउरकेला वकील संघ के अध्यक्ष रमेश बल ने मकर संक्रांति मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं 14 जनवरी को ही व्यास कवि फकीर मोहन सेनापति की जयंती होने से मुख्य अतिथि ने ओडिया भाषा व साहित्य के विकास में उनकी महती भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान मकर संक्रांति के अवसर पर मकर चावल का वितरण भी किया गया। अन्य अतिथियों में अशोक चौधरी, प्रशांत पति, नरहरि दास ने भी अपने विचार रखे।