तामड़ा गांव में करंट लगने से किशोर गंभीर
जासं, राउरकेला : चांदीपोष थाना अंतर्गत तामड़ा गांव में रविवार को करंट लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घ
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 05:24 PM (IST)
जासं, राउरकेला : चांदीपोष थाना अंतर्गत तामड़ा गांव में रविवार को करंट लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में प्रधानमंत्री विद्युत परियोजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा था। उस समय गांव के दिलीप मुंडा का बारह वर्षीय पुत्र विमल अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद ट्रांसफार्मर के पास चली गई। जिसे लेने गया विमल ट्रांसफार्मर की तार के चपेट में आ गया। करेंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पहुंचे और विमल को इलाज के लिए चांदीपोष सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने के कारण उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें