Move to Jagran APP

भारी वाहन से कुचलकर कारीगर की मौत, जनाक्रोश

राजगांगपुर थाना अंतर्गत ओसीएल माटी गेट के पास शुक्रवार की शाम भारी वाहन से कुचलकर अंचल के प्रसिद्ध लेद मिस्त्री इंद्रदेव शर्मा की मौत हो गयी है। इस घटना को लेकर अंचल के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। जिसमें कुछ लोगों ने दुघर्टना को अंजाम देने वाले भारी वाहन का शीशे भी तोड़ डाले। लेकिन इसका चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस एक मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 11:32 PM (IST)
भारी वाहन से कुचलकर कारीगर की मौत, जनाक्रोश
भारी वाहन से कुचलकर कारीगर की मौत, जनाक्रोश

जेएनएन, राउरकेला : राजगांगपुर थाना अंतर्गत ओसीएल माटी गेट के पास शुक्रवार की शाम भारी वाहन से कुचलकर अंचल के प्रसिद्ध लेद मिस्त्री इंद्रदेव शर्मा की मौत हो गई। इस घटना से अंचल के लोगों में आक्रोश है। कुछ लोगों ने दुघर्टना के बाद भारी वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। चालक किसी तरह भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार राजगांगपुर ईदगाह मोहल्ला का इंद्रदेव शर्मा ( 58) की पहचान अंचल में एक दक्ष लेद मिस्त्री के रूप में थी। शुक्रवार की शाम वे रानीबंध में अपना काम खत्म कर साइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में ओसीएल माटी गेट के पास हाइड्रा वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे इंद्रदेव शर्मा नीचे गिर गए और वाहन का पहिया उन पर चढ़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिये राजगांगपुर सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उत्तेजित लोगों ने उक्त वाहन के शीशे तोड़कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। इस दुघर्टना के बाद उक्त वाहन का चालक भी फरार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.