Move to Jagran APP

फर्टिलाइजर में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा उत्सव

कुमार उत्सव अश्विन मास की पूर्णिमा के दिन ओडिशा में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:29 AM (IST)
फर्टिलाइजर में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा उत्सव
फर्टिलाइजर में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा उत्सव

संसू, फर्टिलाइजर: कुमार उत्सव अश्विन मास की पूर्णिमा के दिन ओडिशा में मनाया जाता है। इस दिन मां गजलक्ष्मी की भी पूजा होती है। कुंवारी लड़कियां भगवान कार्तिक जैसा सुंदर जीवनसाथी पाने के लिए भगवान कार्तिक के साथ चंद्रमा की पूजा इस दिन करती है। फर्टिलाइजर व इसके आसपास कुंवारी लड़कियों ने इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। शाम को तुलसी पौधे के पास युवतियां एकत्रित हुईं तथा चंद्र देव के पास ताल, संतरा, कच्ची सुपारी, झींगा, झींगा के फूल, खई, गन्ना, हल्दी, केला और नारियल आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की। अंचल की कालोनियों और बस्ती क्षेत्र में भी कुमार पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस साल कोविड के कारण दक्षिण राउरकेला में पड़ने वाले फर्टिलाइजर में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। छठ पूजा को लेकर एडीएम से मिले कमेटी के लोग : लोक पर्व छठ को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ की ओर से एडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए छठ पर्व मनाने की अनुमति देने तथा इसमें प्रशासन से सहयोग करने का अनुरोध किया गया। संघ के अध्यक्ष अनिल प्रसाद की अगुवाई में प्रतिनिधियों ने एडीएम से मिलकर छठ पर्व के संबंध में बताया। इस वर्ष 8 से नहाय खाय के साथ छठ पूजा विधि आरंभ होगी। 11 नवंबर तक लोक पर्व छठ चलेगा। लोक आस्था के इस पर्व को बिहार व उत्तर प्रदेश प्रवासियों के साथ अब ओडिशा के लोग भी मनाने लगे हैं एवं व्रत पूजा कर रहे हैं। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करने की अनुमति देने की मांग संघ की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के साथ साथ अपने विभिन्न माध्यमों से छठ पूजा करने वालों तक संदेश पहुंचाने का भरोसा संघ की ओर से प्रशासन को दिया गया। इसमें महासचिव अरुण सिंह, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, राम सिंह, देवदत्त प्रसाद शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.