कोई व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों से वंचित ना रहे : त्रिपाठी
शहरवासियों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने में सहयोग करने वाले जनकल्याण संगठन (जेकेएस) के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी को नये साल पर सदस्यों ने बधाई दी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 11:08 PM (IST)
जासं, राउरकेला : शहरवासियों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने में सहयोग करने वाले जनकल्याण संगठन (जेकेएस) के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी को नये साल पर सदस्यों ने बधाई दी। उदितनगर स्थित संगठन के कार्यालय पहुंचे सदस्यों से त्रिपाठी ने कहा कि शहरवासी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित ना रह पाये। इसके लिए हमें सभी का सहयोग करने के साथ सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का सतत प्रयास 2020 में भी जारी रखना होगा। साथ ही लोगों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर उसका समाधान करने का प्रयास करना ही जेकेएस का मूल उद्देश्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें