राउरकेला में जगदा सांस्कृतिक महोत्सव शुरू
गदा कम्यूनिटी सेंटर में जगदा महोत्सव-2019 रविवार से शुरु हुआ। जगदा युवक संघ का यह महोत्सव 29 दिसंबर तक चलेगा एवं इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम आयोजित किये जायें। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बिसरा बीडीओ सूर्यकांत महंती उपस्थित थे। उन्होंने व्यस्त जीवन की दिनचर्या से अलग कुछ करने का लोगों को मौका देने के लिए तरह के कार्यक्रम में आयोजन के लिए जगदा युवक संघ की प्रशंसा की। इस मौसम में लोग शामिल होकर इसका आनंद ले सकेंगे।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जगदा कम्यूनिटी सेंटर में जगदा महोत्सव-2019 रविवार से शुरू हो गया। जगदा युवक संघ का यह महोत्सव 29 दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बिसरा बीडीओ सूर्यकांत महंती ने व्यस्त जीवन की दिनचर्या से अलग कुछ करने का लोगों को मौका देने के लिए तरह के कार्यक्रम में आयोजन के लिए जगदा युवक संघ की प्रशंसा की। इस मौसम में लोग शामिल होकर इसका आनंद ले सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में डेमिट्स के चेयरमैन जतिन नायक, बबीता महंती, रोहित तांती, मनोज सामल समेत अन्य उपस्थित थे। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न वर्ग में चित्रांकन, सामान्य ज्ञान, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, रंग भरो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें जगदा एवं आसपास के इलाके के प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल हुए। चित्रांकन प्रतियोगिता में जज के रूप में चित्रकार देवेंद्र महाराणा शामिल थे। संघ के अध्यक्ष अमीय रंजन दास, कार्यकारी अध्यक्ष हरेश सिंह सामंत, उपाध्यक्ष रंजन साहू, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह, सुरेश स्वाईं, किशोर नायक, समेत अन्य शामिल थे। महासचिव दीपक साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।