Move to Jagran APP

ईट फैक्ट्री में गर्म राख से पांच श्रमिक झुलसे

लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत कलईपोष स्थित फ्लाई एश ईट फैक्ट्री में गर्म राख से पांच श्रमिक झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रमिकों के हाथ पांव झुलसे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी 30 फीसद से अधिक जले हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
ईट फैक्ट्री में गर्म राख से पांच श्रमिक झुलसे

जागरण संवाददाता, राउरकेला : लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत कलईपोष स्थित फ्लाई एश ईट फैक्ट्री में गर्म राख से पांच श्रमिक झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रमिकों के हाथ पांव झुलसे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी 30 फीसद से अधिक जले हैं। फिलहाल उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

कलईपोष के पास उत्तम किसान की प्लाइ एश की ईट फैक्ट्री है। मंगलवार दोपहर को ट्रैक्टर से राख लाया गया था। ईट भट्टा में कार्यरत कर्मचारी ट्रैक्टर को खाली करने के लिए गए थे। उन्हें इसमें राख गर्म होने का अंदाजा नहीं था। जैसे ही वे राख निकालने के लिए गए उसकी चपेट में आ गए। गर्म राख की चपेट में आने से श्रमिक सुशील मुंडा, मंटू मुंडा, जगबंधु किसान, सूरज नायक एवं अविनाश प्रधान झुलस गए हैं। गर्म राख से सभी का हाथ पैर झुलस गया है। सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक व स्थानीय लोग वहां पहुंचे और सभी घायलों का प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद उन्हें राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। अधिकतर श्रमिकों के शरीर का 30 फीसद से अधिक झुलसने की बात कही जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ है। हाथ पैर अधिक प्रभावित होने की स्थिति में उनका लंबा इलाज चल सकता है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.