सुंदरगढ़ जिले में 84 नए कोरोना मरीजों की पहचान
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर 84 नए मरीजों की पहचान होने के साथ जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5812 हो गई है। वहीं, 4811 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 959 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अबतक 39 लोगों की कोरोना मौत हो चुकी है।
नए मरीजों में सुंदरगढ़ से 72 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, अस्पताल चौक से 37 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालिका, सुंदरीपाड़ा से 37 वर्षीय पुरुष, 79 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय महिला, ब्राह्मणपाड़ा से 42 वर्षीय पुरुष, डीएफओ कार्यालय से 39 वर्षीय पुरुष, 3 वर्षीय बालक, दलदली से 64 वर्षीय पुरुष, संकरा से 40 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, महेशडीह से 39 वर्षीय पुरुष, वसुंधरा से 36 वर्षीय पुरुष, थानापाड़ा से 58 वर्षीय पुरुष, डुमेरबहाल से 28 वर्षीय पुरुष, सरगीपाली से 56 वर्षीय पुरुष, पतरपाड़ा से 26 वर्षीय पुरुष, आरएचएस कालोनी से 5 वर्षीय बालिका, महेशडीह से 49 वर्षीय पुरुष, पढ़ेरमाल से 48 वर्षीय पुरुष, केबलांग से 46 वर्षीय पुरुष, छेंड कॉलोनी से 50 वर्षीय पुरुष, रंगाडीपा से 40 वर्षीय पुरुष, महेशडीह से 33 वर्षीय पुरुष, पतरापाड़ा से 30 वर्षीय पुरुष, किरिपसिरा से 40 वर्षीय महिला, टांगरपाली से 11 वर्षीय बालिका, बराहखाई सुंदरगढ़ से 35 वर्षीय पुरुष, केपसे से 42 वर्षीय पुरुष, किरिपसिरा से 12 वर्षीय बालिका, 50 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, सबडेगा से 27 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोर, 35 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय पुरुष, कुतरा से 34 वर्षीय पुरुष, झारीपाली से 33 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं एवं उनका इलाज किया जा रहा है।