सुंदरगढ़ जिले में 29 नए कोरोना मरीजों की पहचान
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को जिले में 29 नए मामले सामने आने से जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 857 हो गई है। हालांकि इनमें से 721 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई जबकि अन्य कारणों से कोरोना पीड़ित तीन लोगों की जान गई है।
बुधवार को सामने आए नए मरीजों में राजगांगपुर के बगीचापाड़ा से 84 वर्षीय पुरुष तथा 41 वर्षीय महिला, राजगांगपुर तलकीपाड़ा से 53 वर्षीय पुरुष, सुंदरगढ़ सरगम नगर से 52 वर्षीय पुरुष, आरजीएच से 55 वर्षीय पुरुष तथा 53 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष व 47 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय पुरुष, उदितनगर से 23 वर्षीय महिला, छेंड कालोनी से 68 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, एसकेडीएवी कोविड सेंटर से 24 वर्षीय पुरुष तथा 45 वर्षीय पुरुष, डाहीपोष बस्ती से 48 वर्षीय पुरुष, हीराकूद कालोनी उदितनगर से 54वर्षीय पुरुष, पावर हाउस रोड से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-18 से 51 वर्षीय पुरुष, मॉडर्न इंडिया से 50 वर्षीय पुरुष, मालगोदाम से 58 वर्षीय पुरुष, रेलवे कालोनी से 60 वर्षीय पुरुष, मधुसूदनपल्ली से 6 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।