Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिले में 178 नए कोरोना मरीजों की पहचान

सुंदरगढ़ जिले में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी लोगों को बेचैन कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में 178 नए कोरोना मरीजों की पहचान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी लोगों को बेचैन कर रही है। 24 घंटे के अंदर 178 नए मरीजों की पहचान हुई। इसी के साथ जिले में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1882 हो गई है। हालांकि अब तक 1060 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 686 सक्रिय मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पताल व होम क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

गुरुवार को सामने आए नए मरीजों में संपर्क में आने से संक्रमित में नया बाजार शॉ मिल से 20 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी से 53 वर्षीय पुरुष, बंडामुंडा डी सेक्टर से 44 वर्षीय पुरुष, राउरकेला लक्ष्मी ट्रेडिग के पास से 47 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष तथा 33 वर्षीय महिला, सेक्टर-1 से 48 वर्षीय महिला, बसंती कॉलोनी से 25 वर्षीय पुरुष, एलआइसी कॉलोनी उदितनगर से 49 वर्षीय महिला, बंगलाटोला रघुनाथपल्ली से 27 वर्षीय महिला, छेंड कॉलोनी से 29 वर्षीय पुरुष एनआइटी परिसर से 50 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय महिला, सेक्टर-1 से 20 वर्षीय पुरुष, इंदिरापाली सोना पर्वत से 26 वर्षीय महिला, बसंती कॉलोनी से 48 वर्षीय महिला, सेक्टर-2 से 54 वर्षीय महिला, बसंती कॉलोनी से 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-4 से 46 वर्षीय महिला, रेलवे कॉलोनी बिमलागढ़ से 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-22 टांगरपाली से 51 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 23 वर्षीय पुरुष व 30 वर्षीय पुरुष, इंदिरापल्ली से 26 वर्षीय महिला, बसंती कॉलोनी से 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-2 से 54 वर्षीय पुरुष, बसंती कॉलोनी से 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-4 से 46 वर्षीय महिला, बिमलागढ़ रेलवे कॉलोनी से 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-22 से 78 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष 32 वर्षीय महिला एवं 48 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 23 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-1 से 43 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बालिका, अपर बालीजोड़ी से 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, बसंती कॉलोनी से 4 वर्षीय बालक, 53 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-1 से 32 वर्षीय पुरुष एवं फर्टिलाइजर से 38 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिससे अधिक नतीजे सामने आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.