सुंदरगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आठ सौ के पार
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को जिले में 11 नए मरीजों की पहचान हुई और सभी राउरकेला से हैं। इनमें से तीन का भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है जबकि अन्य आठ लोग गोलघर कंटेनमेंट जोन इलाके के हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 806 पहुंच गई है। इनमें से 676 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
सोमवार को सामने आए 11 नए मरीजों में से तीन का भुवनेश्वर कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य आठ लोग कंटेनमेंट जोन गोलघर इलाके के हैं। उनके संपर्क में आने से एक और मरीज संक्रमित हुआ है। सेक्टर- 5 गोलघर बस्ती में पाए गए कोरोना मरीजों में 62, 58, 54, 25 वर्षीय महिला, 46, 38 वर्षीय पुरुष, सहित चार वर्ष का बच्चा व 12 वर्षीय बालिका शामिल हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का नमूना संग्रह कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन के साथ साथ आम लोगों की भी चिता बढ़ गयी है एवं लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।