गुंडुची की सहायता से असहाय वृद्ध का इलाज शुरू
सेवाभावी संगठन गुंडुची के सदस्यों ने सड़क के किनारे पड़े एवं बारिश में भींग रहे एक वृद्ध को मदद करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेवाभावी संगठन गुंडुची के सदस्यों ने सड़क के किनारे पड़े एवं बारिश में भींग रहे एक वृद्ध को मदद करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। मालगोदाम बंगाली बस्ती में सड़क के किनारे एक वृद्ध पड़ा था। उसका एक पैर टूटा होने के कारण वह चल फिर नहीं पा रहा था। जिससे वह बारिश में भीग जाने से ठंड से कांप रहा था। गुंडूची के सदस्यों की नजर उस पर पड़ने के बाद उन्होंने उसे कपड़े एवं कंबल देकर राहत प्रदान की फिर एंबुलेंस के जरिये उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल भेज कर दवा आदि का प्रबंध अपने पैसे से कराया। इसमें महासचिव भगवान राउत, सतयजीत सुतार, अमूल्य मिश्र, अमीय शतपथी, राजीव लोचन जेना, रमाकांत परिडा आदि ने सहयोग किया।