कांग्रेस के मार्ग दर्शक थे गुरुपद नंद : रवि राय
गुरुपद नंद केवल एक कांग्रेसी ही नहीं बल्कि जिले में पार्टी के लिए मार्ग दर्शक थे।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरुपद नंद केवल एक कांग्रेसी ही नहीं, बल्कि जिले में पार्टी के लिए मार्ग दर्शक थे। उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस ने काफी ऊंचाईयों को छुआ। यह बात राउरकेला जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि राय ने कही। बुधवार को सेक्टर-3 स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित शोकसभा में राय ने कहा कि आज भी पूर्व विधायक नंद के कार्यकाल को राउरकेला में सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राउरकेला के विकास के लिए काफी सारे कार्य किए थे। आज उनका हमें इस तरह छोड़ जाना काफी दुखद है। उनके दिखाए मार्ग पर ही चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। पूर्व विधायक प्रभात महापात्र ने कहा कि यह मार्ग दर्शन का समय होने के बीच गुरुपद नंद द्वारा हमे छोड़कर जाना दुख की बात है। उनकी इस अपूर्णिय क्षति को भर पाना संभव नही है। मौके पर गीता सिंह, अजीत सामल, प्रदीप बेहरा, संदीपन माहापात्र, दिनेश बेहेरा, धर्मेंद्र सिंह, भाष्कर खिलार आदि उपस्थित थे।