वर्ल्ड फिजिक चैंपियनशिप में अशोक माइती को गोल्ड
मुंबई के अंधेरी में संपन्न वर्ल्ड मेंस फिजिक चैंपियनशिप में स्व
जागरण संवाददाता, राउरकेला : मुंबई के अंधेरी में संपन्न वर्ल्ड मेंस फिजिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतनेवाले अशोक माइती को ओडिशा बॉडी बि¨ल्डग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।
12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित चैंपियनिशिप में अशोक ने 170 सीएम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। ओवरआल प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रो- कार्ड भी प्रदान किया गया। चैंपियनशिप में इंटरनेशनल जज राउरकेला के एसबी ओझा भी शामिल हुए थे। पदक लेकर लौटने पर मंगलवार को एसोसिएशन ने अशोक को सम्मानित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक रघुनाथपाली के विधायक सुब्रत तरई ने अशोक की प्रशंसा कर राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को सुविधा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को नौकरी दिलाकर यहीं रखने की वकालत की। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण पति, उपाध्यक्ष विजय दास, सचिव एसके ओझा समेत अन्य लोग मौजूद थे। अशोक माइती ने भी इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने में मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।