संपूर्ण विश्व का काया कल्प गायत्री का लक्ष्य
शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में गायत्री शक्तिपीठ राउरकेल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में गायत्री शक्तिपीठ राउरकेला में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण कथा का कार्यक्रम रविवार की शाम को दीप दान यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर शांतिकुंज के टोली नायक सुरेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती की योजना के अनुसार पूरे विश्व का कायाकल्प एवं अमूलचूल परिवर्तन लाना है। यह विचार परिवर्तन से ही संभव है।
गायत्री महायज्ञ के समापन पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति, परिवार तिा समाज को बदलने की युग निर्माण की योजना जन जन तक पहुंचाने के लिए सौ सूत्री कर्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृहस्थ एक तपोवन है जिसमें संयंम सेवा और सहिष्णुता की जरूरत होती है और यही गृहस्थ जीवन दर्शन है। परिवर्तन के लिए घर-घर में गायत्री की उपासना तथा हर नगर में गायत्री महायज्ञ का अयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य में सुप्त शक्ति को जागृत कर समृद्ध बनाने की जरूरत है। सहज की सुख और शांति प्राप्त हो जाये, ज्ञान के प्रकाश से जीवन प्रकाशित हो जाये, भाव संवेदना से जन जीवन समृद्ध हो तथा सर्वत्र सत्य, प्रेम और न्याय की स्थापना हो इसके लिए सभी को मिल जुलकर एवं समर्पण भाव से काम करने पर उन्होंने जोर दिया। गायत्री शक्तिपीठ में 24 से 27 जनवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पंच कोष जागरण, ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, यज्ञ एवं सस्कार, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया। शक्ति पीठ ट्रस्टी, सदस्य एवं समयदानी कार्यकर्ताओं के सहायोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।