Move to Jagran APP

अब नवयौवन में दर्शन देंगे महाप्रभु जगन्नाथ

सेक्टर-3 जगन्नाथ मंदिर में दिन भर स्नान पूर्णिमा उत्सव मना। देर रात तक भक्तों ने गजानन वेश में महाप्रभु के दर्शनकर पूजा-अर्चना की।

By Edited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 10:58 AM (IST)
अब नवयौवन में दर्शन देंगे महाप्रभु जगन्नाथ

राउरकेला, जेएनएन। देवस्नान पूर्णिमा पर शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में महाप्रभु के साथ भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा को स्नानवेदी पर लाकर स्नान कराया गया। शाम को भगवान का गजानन वेश किया गया। 15 दिन के लिए भगवान कोप गृह में गए। इससे पहले देर रात तक भक्तों ने गजानन वेश में महाप्रभु के दर्शनकर पूजा-अर्चना की। अब भगवान के स्वस्थ होने के बाद 9 जुलाई को उनकी खड़ी लागी एकादशी होगी तथा 13 जुलाई को भगवान का नवयौवन दर्शन व नेत्रोत्सव तथा रथ प्रतिष्ठा होगी। 

loksabha election banner

14 जुलाई को भगवान मौसी मां के घर गुंडिचा यात्रा पर निकलेंगे। सेक्टर-3 जगन्नाथ मंदिर में दिन भर स्नान पूर्णिमा उत्सव मना। दइतापति नियोग एवं मंदिर प्रबंधन कमेटी से जुड़े परमेश्वर पति, त्रिनाथ पाढ़ी, मंटू पंडा, ट्रस्टी गिरजाशंकर द्विवेदी, मित्रभानू पंडा, सुशांत कुमार त्रिपाठी, रजत चौधरी, विजय पत्री, पीसी दास, लक्ष्मीधर पाणीग्राही, कृष्ण चंद्र पटनायक, विजय कुमार पति आदि की मौजूदगी में विधि विधान से रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद प्रभु को कोपगृह में प्रवेश कराया गया। अब यहां केवल सेवक ही प्रभु की सेवा करेंगे। यहां भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। कोयलनगर जगन्नाथ मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक भगवान की पूजा अर्चना चली एवं रात को प्रभु को कोपगृह में विराजमान किया गया।

इसमें ट्रस्ट बोर्ड के अलोक रंजन मल्लिक, व्रजेन्द्र दास, डॉ. सनातन प्रधान, प्रदीप पंडा, मनोज पंडा, अमूल्य मिश्र, विनय महंती, पीके ¨सह, नारायण दास, रमेश महंती, दीपक बारिक, बरदा महंती, रवि होता ने सहयोग किया। बसंती कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर में राजा की भूमिका में डॉ. जीबी बल ने भगवान की अगवानी की। अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार कर, सचिव अक्षय कुमार दास, उपाध्यक्ष रासबिहारी सामल, भगवान के सेवक रवीन्द्र महंती समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में स्नान पूर्णिमा संपन्न हुआ। शाम को यहां भजन संध्या भी आयोजित की गयी। सेक्टर-6 पतितपावन मंदिर में मुख्य सेवक केपी त्रिपाठी ने राजा की भूमिका निभायी। यहां भास्कर चाइनी, भवानीशंकर पंडा, गणेश दास ने भगवान की पूजा अर्चना के साथ स्नान संपन्न कराया।

इसमें अशोक स्वाईं, दिलीप दास, सुभाष पात्र, चिरंजीवी डोरा, कृष्णचंद्र तांती, प्रमोद पटनायक, अक्षय जेना, शिशिर कुमार नायक, राममोहन नायक, ज्योतिरंजन मिश्र, रमाकांत बेहरा, श्रीधर ओझा, बसंत जेना, प्रशांत बारिक, हरेकृष्ण पाढ़ी, वनमाली राणा, अर्जुन बेहरा, लक्ष्मीधर मिश्र, जगदीश सूना, मनोज कुमार आदि लोगों ने अहम भूमिका निभायी। उदितनगर पंच मंदिर में स्नान पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम को गजानन वेश के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मैने¨जग ट्रस्टी विजय कुमार प्रधान, अध्यक्ष नवकिशोर पाणी, ट्रस्टी सूर्यमणि बेहरा, दिलीप कर, प्रभात मिश्र, सूर्यकांत मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद मल्ल, भुवनानंद दास, विजय महाराणा, कुलमणि जेना आदि ने इसके संचालन में सहयोग किया। पानपोष जगन्नाथ मंदिर में भी रीति अनुसार प्रभु जगन्नाथ का स्नान कराया गया। प्रदीप दास ने राजा की भूमिका में भगवान का छेरापहंरा किया। मंदिर कमेटी से जुड़े हरमोहन महापात्र, संतोष्ज्ञ कुमार, ध्रुवचरण बेहरा, खिरोद सुतार, विकास शुक्ला, अजय बनर्जी, सुव्रत कुमार मुखर्जी, रंजीत झा, चंद्रशेखर वर्मा, भीम जैन आदि लोगों ने इसमें अहम भूमिका निभायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.