Move to Jagran APP

उत्कल ग्राम्य बैंक डकैती कांड में चार आरोपित खूंटी से गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिले के किरेइ स्थित उत्कल ग्राम्य बैंक में सशस्त्र डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए जिला पुलिस ने चार आरोपितों को झारखंड के खूंटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 09:57 PM (IST)
उत्कल ग्राम्य बैंक डकैती कांड में चार आरोपित खूंटी से गिरफ्तार
उत्कल ग्राम्य बैंक डकैती कांड में चार आरोपित खूंटी से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के किरेइ स्थित उत्कल ग्राम्य बैंक में सशस्त्र डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए जिला पुलिस ने चार आरोपितों को झारखंड के खूंटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इनके द्वारा झारखंड, बिहार तथा ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों लूट, छिनतई व हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बिहार पुलिस के द्वारा आरोपितों से पूछताछ किए जाने की जानकारी एसपी सागरिका नाथ ने दी है।

loksabha election banner

सुंदरगढ़ एसपी सागरिका नाथ ने बताया कि 27 जुलाई की दोपहर 2.13 बजे किरेइ स्थित ग्राम्य बैंक से 2.92 लाख की डकैती व महिला कर्मचारी से सोने की चेन लेकर फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए झारखंड व बिहार पुलिस से समन्वय बना कर तीन टीम का गठन किया गया था। आरोपितों को झारखंड के खूंटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चार पिस्तौल, दो बाइक, बैंक कर्मचारियों के चार मोबाइल, 32 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। बिहार में कई मामलों में संलिप्त होने के कारण आरोपितों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनके खिलाफ डेढ़ सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। बिहार वनीहार पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपितों को रिमांड में लेकर सुंदरगढ़ पुलिस पूछताछ करेगी। कैंप से लोहा एंगल चोरी में चार गिरफ्तार : शंख नदी पुल निर्माण स्थल से लोहे के एंगल, छड़ एवं अन्य सामान चोरी करने के आरोप में ब्राह्मणी तरंग थाना की पुलिस के द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। शंख नदी पुल निर्माण के लिए ठेकेदार के द्वारा कैंप बनाया गया है। यहां से लाखों का सामान चुरा लिया गया था। 28 जुलाई को फिर लोहे के एंगल चोरी होने पर ठेकेदार ने ब्राह्मणीतरंग थाने में लिखित शिकायत की। इसकी छानबीन करते हुए पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें राजगांगपुर के अजीत मिज, वेदव्यास गोपपाली गिरजाटोला के ललस बरुआ, जुनास तिर्की व अदम तिर्की शामिल हैं। इनके पास से 60 हजार से अधिक की चोरी की सामग्री जब्त की गई है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.