बलिदान दिवस पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राउरकेला जिला कांग्रेस में फिर एक बार गुटबाजी नजर आई।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला जिला कांग्रेस में फिर एक बार गुटबाजी नजर आई। इसके तहत शनिवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्लांट साइट चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर राय ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश अर्थनीति के क्षेत्र में पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई थी। उनके नेतृत्व के कारण ही समाज में महिलाओं को उनका हक मिल सका है। पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत सामल, एजाज अख्तर, सोमनाथ पंडा, मनु सामल, भाष्कर खिलार, गीता सिंह, शेख फिरदौश, मो. इमाम, रिकू कलाल, मो. इसराइल, संजुक्ता राउत, विश्वासी होरो, प्रदीप बेहरा, संदीपन महापात्र, दिनेश बेहरा, सोजन दास, धर्मेंद्र सिंह प्रमुख शामिल थे।