डंपर की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत
लाठीकटा के अशोक ढाबा के पास डंपर की चपेट में आने से ट्रक चालक
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 06:52 PM (IST)
जासं, राउरकेला : लाठीकटा के अशोक ढाबा के पास डंपर की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त राउरकेला के तरकेरा निवासी विजय कुमार मल्लिक के रूप में हुई है।
विजय कुमार मल्लिक (44) ट्रक लेकर लहुणीपाड़ा से राउरकेला की ओर आ रहा था। शनिवार की रात करीब नौ बजे लाठीकटा अशोक ढाबा के पास ट्रक रोक कर वह भोजन के लिए जा रहा था तभी लहुणीपाड़ा से तेज गति से आ रही एक डंपर की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लाठीकटा पुलिस डंपर चालक पल्लिकर डुंगडुंग को गिरफ्तार कर इसकी छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें