मालगोदाम में युवक पर जानलेवा हमला
मालगोदाम स्थित मदरसा रहमानिया गली में चार लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 12:38 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 12:38 AM (IST)
जासं, राउरकेला : मालगोदाम स्थित मदरसा रहमानिया गली में चार लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस संबंध में उदितनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मालगोदाम निवासी मो. अकबर व उसका पुत्र मो. शाहिद मंगलवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। मालगोदाम भट्टी के पास मो. सदाम, मो. पेपर, मो. सोहेल व मो. छोटू ने उन्हे घेर लिया व गालियां देने के साथ मारपीट की तथा जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने चाकू व तलवार निकाल कर हमला किया जिससे मो. अकबर को चोट लगी है। घटना को लेकर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। उदितनगर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें