स्नातक में नामांकन के लिए कट ऑफ मार्क्स जारी
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए सोमवार को कट आफ मार्क्स जारी कर दिया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए सोमवार को कट आफ मार्क्स जारी कर दिया गया। पहली चयनित सूची के आधार पर मंगलवार से ही नामांकन शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी।
सरकारी स्वयंशासित कॉलेज पानपोष : राउरकेला में प्राथमिकता वाले राउरकेला सरकारी स्वयंशासित कॉलेज में अंग्रेजी प्रतिष्ठा में सामान्य व अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमश: 76.77 व 73.33 फीसद अंक, हिदी के लिए 61.44 व 52.00, इतिहास के लिए 60.83 व 57.40, वाणिज्य के लिए 81.50 व 73.80, भौतिक विज्ञान के लिए 81.00 व 73.80, रसायन विज्ञान के लिए 82.67 व 72.60, गणित के लिए 82.67 व 68.40, स्टेटिक्स के लिए 86.17 व 45.67, वनस्पति विज्ञान के लिए 82.17 व 76.66, प्राणी विज्ञान के लिए 90.40 एवं 82.33, कंप्यूटर साइंस के लिए 71.17 एवं 57.83 फीसद तथा इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन के लिए 49.17 व 46.67 फीसद अंक की जरूरत है।
सुशीलावती महिला कॉलेज : सेक्टर-2 स्थित सुशीलावती सरकारी महिला कॉलेज में नामांकन के लिए सामान्य व अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमश: अंग्रेजी प्रतिष्ठा में 64 व 49 फीसद, हिदी के लिए 50 व 37, इतिहास के लिए 40 व 30 फीसद, ओडि़या के लिए 58 व 50 फीसद, मनो विज्ञान के लिए 48.33 व 36.50 फीसद, अर्थशास्त्र के लिए 55.33 व 36.50 फीसद, भौतिक विज्ञान के लिए 66 एवं 51 फीसद, रसायन विज्ञान के लिए 55 व 44 फीसद, गणित के लिए 53.50 एवं 44.00 फीसद, वनस्पति विज्ञान के लिए 58.20 एवं 57.83 फीसद, प्राणी विज्ञान के लिए 71.17 एवं 61.00 फीसद, भौतिक विज्ञान के लिए 60 एवं 51 फीसद अंक की जरूरत होगी।
इस्पात स्वयंशासित कॉलेज, राउरकेला : सेक्टर-17 स्थित इस्पात स्वयंशासित कालेज में सामान्य व अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमश: अंग्रेजी प्रतिष्ठा में 67.80 व 66.7 फीसद, हिदी में 53 व 49 फीसद, इतिहास में 47 फीसद, ओड़िया में 50.67 फीसद, राजनीति विज्ञान में 63.67 व 55 फीसद, दर्शन शास्त्र में 39 फीसद, मानव विज्ञान में 57 फीसद, अर्थशास्त्र में 61.50 फीसद, भौतिक विज्ञान में 73.33 एवं 63.67 फीसद, रसायन विज्ञान में 74.50 एवं 61.17 फीसद, गणित में 75.67 एवं 62.50, स्टेटिक्स में 55.83 एवं 37.50 फीसद, वनस्पति विज्ञान में 70.83 व 62.30, प्राणी विज्ञान में 79.50 एवं 57.13 फीसद अंक की जरूरत होगी।
म्यूनिसिपल कॉलेज, उदितनगर : उदितनगर स्थित म्यूनिसिपल कॉलेज में सामान्य वर्ग व अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमश: अंग्रेजी के लिए 68, हिन्दी के लिए 47, ओडिया के लिए 50, वाणिज्य के लिए 77.33 व 57.83, वाणिज्य के लिए 77.33 व 57.83, भौतिक विज्ञान के लिए 67.83 एवं 60.33, गणित के लिए 58.33 एवं 50.17, वनस्पति विज्ञान के लिए 57.83 एवं 52.33, प्राणी विज्ञान के लिए 72.67 एवं 63.60 फीसद अंक चाहिए।