राउरकेला में बच्चा चोर बताकर महिला मजदूर को बेरहमी से पीटा
राउरकेला में बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है ।
राउरकेला, जेएनएन। नगर स्थित रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर के पास बच्चा चोर के संदेह में एक महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सप्ताह भर पहले की है लेकिन इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब पुलिस की ओर से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। महिला शादी का काम कर घर लौट रही थी तभी आधा दर्जन युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी एवं गंभीर हालत में उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोपबंधुपाली की 35 वर्षीय अनामी देवी की शादी संबलपुर में हुई थी। पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट करने की वजह से वह उसे छोड़ कर गोपबंधुपाली में ¨वदिया देवी और मुन्नी बीबी के पास रहकर मजदूरी का काम करती है। विगत 17 जून को अनामी शादी के काम में गयी थी। काम खत्म होने के बाद रात करीब एक बजे वह पैदल रेलवे कॉलोनी से होकर गोपबंधुपाली आ रही थी। रास्ते में शिव मंदिर के पास आधा दर्जन युवकों ने अनामी को बच्चा चोर समझकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी जिससे उसे गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए राउरकेला केला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोपबंधुपाली पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद इसकी छानबीन की जा रही थी। इस मामले में इंदिरानगर बस्ती के कर्पूर शर्मा, सूरज शर्मा और रोशन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चा चोर के संदेह में साहिल, रमजान और चंदन महिला को पीट रहे थे तभी वे पहुंचे। उन्होंने महिला को नहीं पीटा है।
वायरल वीडियो में दिखी युवकों की द¨रदगी: अनामी को न केवल पीटा गया बल्कि उसका एक वीडियो भी तैयार कर वायरल कर दिया गया। वीडियो में महिला के साथ हुई द¨रदगी कैद है। पांच-छह युवक लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। महिला चीख-चीख कर बता रही है कि वह बच्चा चोर नहीं है लेकिन युवकों का दिल नहीं पसीजा। उलटे उसके हाथ बांधकर फिर पीटा गया। अस्पताल में इलाजरत महिला ने बताया कि वह हालात से किसी तरह जूझकर अपना गुजर बसर करती है। वह बारात में अपने सिर पर लाइट ढोने का काम करती है। इस वजह से उसे अकसर घर लौटने में देर हो जाती है।
थाने जाने की बात कही तो ¨हसक हो गए लोग: वीडियो में पीड़िता की आवाज साफ-साफ कैद हुई है। जिसमें वह पिटाई कर रहे लोगों से थाने जाने की बात कह रही है। लेकिन यह सुनकर आरोपी और हिंसक हो गए तथा उसकी फिर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान उसे कई बार घसीटा भी गया। सड़क पर इधर-उधर घसीटकर पिटाई की गयी।