Move to Jagran APP

जिले में उल्लास से मना कांग्रेस स्थापना दिवस

जिले भर में कांग्रेस का 135 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जगह जगह झंडा फहराने के साथ रैली निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। राउरकेला सुंदगरढ़ राजगांगपुर कुतरा बीरमित्रपुर समेत अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यालय तथा विभिन्न चौक पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालने के साथ समर्पण भाव से देश सेवा का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 11:45 PM (IST)
जिले में उल्लास से मना कांग्रेस स्थापना दिवस
जिले में उल्लास से मना कांग्रेस स्थापना दिवस

जेएनएन, राउरकेला : जिले भर में कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह पार्टी का ध्वज फहराया गया और रैली निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। राउरकेला, सुंदगरढ़, राजगांगपुर, कुतरा, बीरमित्रपुर समेत अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यालय तथा विभिन्न चौक पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालने के साथ समर्पण भाव से देश सेवा का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

राउरकेला के सेक्टर-21 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर नेताओं ने कांग्रेस गुटबाजी को खत्म कर मजबूती देने का संकल्प लिया तथा नीति आदर्श को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करने का अनुरोध किया गया। गुटबाजी पर कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। इसमें कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजीत सामल, पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, सेवा दल के रामप्रसाद जयसवाल, साबीर हुसैन, एजाज अख्तर, अजीत सामल,सोमनाथ पंडा, महेश्वर खिलार, वरियाम सिंह, राजकुमार यादव, मो. साकीर हुसैन, मानू सामल, दूसा नायक, मो. साहिर हुसैन, प्रदीप बेहरा, संदीपन महापात्र, मो. फिरदौस, लतिका नायक, गीता सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

वहीं, सेक्टर-8 स्थित पूर्व विधायक जार्ज तिर्की के कार्यालय में जार्ज तिर्की के साथ रोहित जोसफ तिर्की, प्रशांत सेठी, ज्ञानेन्द्र दास, देव बिहारी, रामानंद श्रीचंदन, विश्वरंजन राउत, बांदे एक्का, चक्रधर माझी, विजय साहू, सानो जेना, मातादीन जायसवाल, त्रिलोचन बेहरा, अल्ताफ हुसैन, देवाशीष खटइ, प्रद्युम्न षडंगी, विश्वजीत साहू, दिलीप जेना आदि लोग शामिल थे।

राजगांगपुर कांग्रेस भवन में मना स्थापना दिवस

सुबह पूर्व नगरपाल मोइनुद्दीन अहमद द्वारा कांग्रेस भवन में झंडा फहराया। इसमें विधायक डा. सीएस राजन एक्का ने केक काटकर सभी को शुभकामना दी। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कर्मी शामिल हुए। विधायक के नेतृत्व में रैली भी निकाली गयी। यह सुभाष चौक से होते हुए इंदिरा चौक के रास्ते शहीद चौक, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड ,नगरपालिका रोड से खड़ागली से मस्जिद रोड होती हुई कांग्रेस भवन पहुंची। यहां रैली एक सभा मे तब्दील हो गई। विधायक एक्का ने नगरपालिका चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान किया। टाउन अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद ने भी कार्यकर्ताओ में जोश भरा। इसमें अरुण शामल ,एसबी चौरसिया, इकबाल मल्लिक, शंभू सिंह ,यूथ अध्यक्ष फईम अख्तर ,मिनाज अहमद ,हाशमा खातून ,अंजलि एक्का सहित अन्य मौजूद रहे।

कुतरा में बस स्टैंड के पास मना स्थापना दिवस

पूर्व विधायक मुखराम नायक ने कांग्रेस की पुरानी परंपरा को याद किया तथा संगठन के सभी सदस्यों से समाज सुधार का काम समर्पण भाव से करने का अनुरोध किया। इसमें मायाधर बेहरा, मंगलूधर कुजूर, बिबाधर अमात, कृष्णा बूड़ा, विभिषण गरडिया, ध्रुवचरण अमात, फकीर वरीहा, महेन्द्र कुजूर, मो. महबूब, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.