किशोरी दुष्कर्म पर कांग्रेस का हल्ला बोल
राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने राज्
जागरण संवाददाता, राउरकेला: राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसमें शनिवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लता नायक की अगुवाई में एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इसमें दा¨रगबाड़ी में सेवाश्रम आवासीय स्कूल में किशोरी छात्रा से दुष्कर्म के मामले को लेकर राज्य सरकार की जमकर ¨नदा की गई। इस घटना के लिए विभागीय मंत्री प्रफुल्ल सामल व रमेशचंद्र मांझी के इस्तीफे मांग की गई।
इस आंदोलन में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि राय ने कहा कि राज्य में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं रही है। राज्य में किशोरी छात्राओं से लेकर निरीह महिलाओं का उत्पीड़न रोजमर्रा की बात हो गई है। लेकिन इसकी रोकथाम करने में सरकार अब तक विफल ही है। जिससे सरकार को इसका उचित जवाब यहां की जनता ही देगी।
इस आंदोलन में अन्य लोगों में प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव आशा ¨मज, ज्योति डुंगडुंग, निरुपमा बलियार¨सह, गीता ¨सह, जयश्री दास, प्रदेश सचिव रश्मि पाढ़ी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष साबिर हुसैन, प्रबोध दास, कीर्तन दास, बासु बनर्जी ने विचार रखे। अन्य लोगों में सोमनाथ पंडा भास्कर खिलार, राजेश टोप्पो, दुशा नायक, मानू सामल, सर्वेश ¨सह, अपू नायक, संतोष तांती, एजाज अहमद, शिबु दीप, शिबु साहु, पूणिर्मा मुखी, तुलसी नाग, सुकांति पात्र, डेविड राव, अरुण जयपुरिया, संदीपन महापात्र, प्रदीप बेहरा, आशीष लकड़ा, वनमाली विशोई, शहाबुद्दीन खान शामिल थे।