कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगो
जागरण संवाददाता, राउरकेला: राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस कड़ी में रेल नगरी बंडामुंडा से लेकर इस्पात नगरी राउरकेला तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को कांग्रेस की नीति, आदर्श व देश के प्रति कांग्रेस के योगदान की जानकारी दी गई। वहीं बीजद व भाजपा सरकार की नाकामी गिनाने समेत संगठन के लिए आम जनता से चंदा संग्रह भी किया गया।
यह कार्यक्रम बंडामुंडा के तिलकानगर से शुरू होने के बाद शाम को बिरसा चौक पहुंचा। इस दौरान पूरे मुख्य मार्ग का दौरा कर लोगों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि राय समेत अजित सामल, प्रबोध दास, गोपाल दास, संतोष तांती, गजेंदर तांती, घनश्याम सुना, बुलु दास, मो. साजिद, गीता ¨सह, एजाज अख्तर, जगदेव ¨सह, सुरेंद्र बंसल, वाजिद खान, साबिर हुसैन, बासु बनर्जी ने अपने विचार रखे। अन्य लोगों में पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, रश्मि पाढ़ी, वारियम ¨सह, दुषा नायक, शिबु ओराम, पुरुषोत्तम पात्र, रमेश गुप्ता, रवि भंज, शाकिर हुसैन, प्रदीप बेहरा, वृंदा प्रसाद समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।