Move to Jagran APP

फर्टिलाइजर से पूर्व खत्म हो गया नवीन का रोड शो

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का रोड शो बुधवार को तय समापन स्थल फर्टिलाइजर तक

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:19 PM (IST)
फर्टिलाइजर से पूर्व खत्म हो गया नवीन का रोड शो
फर्टिलाइजर से पूर्व खत्म हो गया नवीन का रोड शो

जेएनएन, राउरकेला: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का रोड शो बुधवार को तय समापन स्थल फर्टिलाइजर तक नहीं गया। जिसे कारण रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोगों, कार्यकर्ताओं व नेताओं में निराशा देखी गई। राउरकेला के सेक्टर इलाके से शुरू होकर रोड शो रिग रोड होते हुए मुख्यमार्ग फिर पानपोष चौक तक गया। जहां से तरकेरा तक मुख्यमंत्री का काफिला व रैली वहां से लौट आया। साथ में रघुनाथपल्ली के बीजद उम्मीदवार सुब्रत तरई भी थे। मुख्यमंत्री के तरकेरा से लौटने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ फर्टिलाइजर इलाके में गए। लेकिन वहां मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचने से लोग नाराज दिखे।

loksabha election banner

रायबोगा मैदान में हुई चुनावी सभा: मुख्यमंत्री ने बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायबोगा हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा मांगा गया जो नहीं मिला। केंद्र की सत्तारूढ़ दल वादे करती है उसे पूरा नहीं करते। द्वितीय ब्राह्मणी पुल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इसका उदाहरण है। मौके पर पूर्व विधायक निहार सुरीन, हालू मुंडारी, राजेन्द्र कुजूर, श्यामा साहू, नमयंती लुगून, दिनेश चौधरी, गजेन्द्र साहू मौजूद थे। कांग्रेस नेता राजेश केरकेटा, ललन श्रीवास्तव समर्थकों संग बीजद में शामिल हुए।

चुनाव के समय याद आता है ओडिशा: राजगांगपुर के जामपाली फुटबाल मैदान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरगढ़ हॉकी की नर्सरी है। यहां के खिलाड़ियों ने वैश्विक स्तर पर राज्य की इज्जत बढ़ाई है। अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर केंद्र ने राज्य से अन्याय किया। सुंदरगढ़ के कोयला खदानों से केंद्र को हजारों करोड़ मिलते हैं पर स्थानीय विकास में मदद के बजाय केवल प्रदूषण व धूल मिट्टी ही मिल रहा है। मंच पर लोकसभा उम्मीदवार सुनीता बिस्वाल, विधानसभा उम्मीदवार मंगला किसान मंचासीन थे। संचालन टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा ने किया। इसमें बीजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सचिव सोहेब आलम, राज्य परिषद सदस्य जीतू दास, बीजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो.सहाबुद्दीन, पूर्व नगरपाल सुश्रिता पाइकराय, पूर्व पार्षद सुभद्रा षडंगी, मो.आबिद, बसंत टोप्पो, बेंडिक्ट तिर्की सहित अन्य मौजूद थे।

मिशन शक्ति में पांच हजार करोड़ का काम: लहुणीपाड़ा के बणई अनुमंडल के बड़ पुरनापानी मैदान में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सौतेलेपन की तीखी आलोचना की। साथ ही कहा कि दोबारा सरकार बनी तो मिशन शक्ति पर पांच हजार करोड़ का काम महिलाओं को मिलेगा। गरीब बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रुपये, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दुर्घटना बीमा, ब्याज रहित पांच लाख रुपये तक ऋण, बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना में माताओं को सहायता, बालिकाओं को केजी से लेकर मेडिकल व इंजीनियरिग तक की मुफ्त शिक्षा देंगे। लोकसभा उम्मीदवार सुनीता बिस्वाल, बणई विधानसभा उम्मीदवार रंजीत किसान, सुभाष सिंह, भीमसेन चौधरी, सुंदरमणि प्रधान, संजय कुमार दास, कर्मवीर दास, अमूल्य कुमार सामल, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.