विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राउरकेला रेलवे स्टेशन क्षेत्र की हुई सफाई

By JagranEdited By:
Published: Sun, 26 Nov 2017 07:14 PM (IST)

चर्च आफ गॉड व‌र्ल्ड मिशन सोसाइटी राउरकेला की ओर से रविव

राउरकेला रेलवे स्टेशन क्षेत्र की हुई सफाई
राउरकेला रेलवे स्टेशन क्षेत्र की हुई सफाई

जागरण संवाददाता, राउरकेला : चर्च आफ गॉड व‌र्ल्ड मिशन सोसाइटी राउरकेला की ओर से रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें संगठन से जुड़े 90 कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक दिलीप राय ने इन्हें उत्साहित किया। रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सफाई करने के साथ साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सोसाइटी की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर आसपास के इलाके की सफाई की गई। संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। स्टेशन मास्टर एके मिश्रा, मुख्य कामर्सियल इंस्पेक्टर राकेश कुमार राय, डिप्टी स्टेशन सुप्रीटेंडेंट एसके पालित, कामर्सियल इंस्पेक्टर पंकज कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर अमोल बनसोद, कैट¨रग इंस्पेक्टर राकेश कुमार राय आदि ने इसमें शामिल होकर सफाई करने वालों को उत्साहित किया। इसमें भाजपा से जुड़े रमेश बल, इरशाद खान समेत अन्य लोग शामिल थे।