शिशु आश्रम से बालक लापता
किजिरकेला थाना अंतर्गत देवभुवनपुर शिशु सेवा आश्रम से एक बालक लापता हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 11:26 PM (IST)
जासं, राउरकेला : किजिरकेला थाना अंतर्गत देवभुवनपुर शिशु सेवा आश्रम से एक बालक लापता हो गया है। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 12 वर्ष का उक्त बालक कुछ दिन पहले राउरकेला में मिला था एवं उसे देवनाथपुर स्थित शिशु सेवा आश्रम में रखा गया था। वह ओड़िया भाषा समझता था। इसके बावजूद उसका नाम पता नहीं बता पा रहा था। 26 सितंबर से वह लापता हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें