उचक्कों ने महिला के गले से चेन छीनी
उदितनगर थाना अंतर्गत बासंती कॉलोनी ओवरब्रिज में उचक्कों ने एक महिला के गले स
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 05:14 PM (IST)
राउरकेला : उदितनगर थाना अंतर्गत बासंती कॉलोनी ओवरब्रिज में उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उचक्कों का सुराग नहीं मिल पाया है।
बासंती कॉलोनी के निवासी निर्मलचंद्र प्रधान अपनी पत्नी मंदाकिनी के साथ स्कूटर से रविवार के दोपहर बासंती कॉलोनी ओवरब्रिज से होकर राउरकेला आ रहे थे। रास्ते में पीछ से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने उनकी पत्नी के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें