प्लास्टिक मुक्त ओडिशा पर नुक्कड़ नाटक
ओडिशा सरकार की ओर से प्लास्टिक मुक्त ओडिशा का निर्माण करने के लिये गत गांधी जयंती पर एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय जीएसटी कमिश्नेरट राउरकेला की ओर से जागरूकता की अलख जगाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास केंद्रीय जीएसटी की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: ओडिशा सरकार की ओर से प्लास्टिक मुक्त ओडिशा का निर्माण करने के लिये गत गांधी जयंती पर एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय जीएसटी कमिश्नेरट, राउरकेला की ओर से जागरूकता की अलख जगाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास केंद्रीय जीएसटी की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस नुक्कड नाटक में शामिल कलाकारों ने विभिन्न उदाहरण तथा अपने अभिनय के माध्यम से प्लास्टिक से पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस नाटक में बड़ी संख्या में आम जनता ने यह नाटक देखने के साथ प्लास्टिक मुक्त ओडिशा का निर्माण करने के लिये संकल्प लिया। केंद्रीय जीएसटी कार्यालय की ओर से आयोजित इस नुक्कड़ नाटक में यूथ मूवमेंट फेडरेशन आफ इंडिया के कलाकारों का सहयोग रहा। जीएसटी विभाग की ओर से इस कार्यक्रम का संचालन सरोजकांत षड़ंगी ने किया।