Move to Jagran APP

भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष किशुन साहू का निधन

भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष किशुन साहू का गुरुवार की दोपहर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:30 AM (IST)
भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष किशुन साहू का निधन
भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष किशुन साहू का निधन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष किशुन साहू का गुरुवार की दोपहर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। 83 वर्षीय किशुन साहू जनसंघ एवं आरएसएस से जुड़े थे। साहू को रविवार को सांस में तकलीफ के बाद इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया था जहां गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने जनसंघ में रहने के साथ भाजपा के गठन के समय राउरकेला में पार्टी की नींव डाली। उनके निधन पर भाजपा के साथ विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट किया है।

loksabha election banner

भाजपा के वरीय नेता तथा पूर्व नगरपाल निहार राय ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि राउरकेला में भाजपा के पुरोधा नहीं रहे। इससे पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। पूर्व नगरपाल रमेश बल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, भगवान राउत, पूर्णिमा केरकेटा, प्रमिला दास, राजेन्द्र साहू समेत अन्य लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक प्रकट किया है। ऑटो पलटने से दो लोग घायल : हाथीबाड़ी थाना अंतर्गत टिस्को मार्ग में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। अमित साहू एवं ऑटो चालक बजरंग साहू रात को हाथीबाड़ी से पुरनापानी की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गई। इससे दोनों को चोट लगी। उन्हें पहले हाथीबाड़ी अस्पताल फिर राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। हाथीबाड़ी पुलिस द्वारा वाहन को जब्त किया गया है एवं दुर्घटनाजनित मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.