धर्मेद्र को कैबिनेट मंत्री बनाने से भाजपा गदगद
केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रदेश के दिग्गज नेता धर्मेद्र प्रधान को कैबिने
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रदेश के दिग्गज नेता धर्मेद्र प्रधान को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर ओडिशा भाजपा में खुशी का संचार हुआ है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का तीन दिवसीय ओडिशा दौरा छह सिंतबर से होने जा रहा है। इससे भाजपा कार्यकताओं का उत्साह दो गुना बढ़ गया है।
स्थानीय भतरा स्थित शंकरमठ में धनुपाली मंडल भाजपा की कार्यकारिणी बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाशचंद्र साहु ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमांचल खटेई ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रीमंडल में कैबिनेट का दर्जा दिए जाने से इसे ओडिशा के विकास और भाजपा संगठन की मजबूती दोनों साथ जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सितंबर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ओडिशा दौरा होने जा रहा है जिसे ध्यान में रखबर बैठक में चर्चा की गई।
इस बैठक में नाउरी नायक, दामोदर कर, मंडल सचिव किशोर महाकुड़, चंद्रशेखर पंडा, सुजाता गुरु, रंजीत रथ, सूर्य पाणिग्राही, तपस्विनी जगदला, चंचला ओराम, राजू त्रिपाठी, पदमन बेहेरा, चंदन साहानी, सुरेंद्र खटेई, विरुपाक्ष बेहेरा आदि उपस्थित रहे।