वेदव्यास मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पर मुकदमा दर्ज करने पर भाजपा क्षुब्ध
वेदव्यास मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य गुलाब चंद्र कौशिक के खिलाफ जान बूझ कर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला ब्राह्मणीतरंग पुलिस के द्वारा दर्ज करने को लेकर भाजपा की ओर से क्षोभ प्रकट किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : वेदव्यास मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य गुलाब चंद्र कौशिक के खिलाफ जान बूझ कर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला ब्राह्मणीतरंग पुलिस के द्वारा दर्ज करने को लेकर भाजपा की ओर से क्षोभ प्रकट किया गया। गुरुवार को अपनी मागों को लेकर भाजपा नेता एडीएम कार्यालय पहुंचे और घटना की जाच करने के साथ ही अधिकारी को बर्खास्त करने की माग की गई। भाजपा की ओर से कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से मंदिर की दैनिक गतिविधि एवं पूजा अर्चना करने के साथ साथ मंदिर में पुजारी, ब्राह्मण व अन्य लोगों का भोजन का प्रबंध कराया गया था। गुलाब चंद्र कौशिक पर यहा भोजन का प्रबंध करने पर लॉकडाउन का नियम का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए थाना के एक अधिकारी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष लतिका पटनायक, प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति, निहार राय, जगबंधु बेहरा, भगवान राउत, शशाक जेना, सरोज दास, नृसिंह जेना, प्रबाल बारिक, शक्तेश्वर पात्र, बसंत सामल, सुशात बिस्वाल, संदीप अग्रवाल, बाबू परीडज्ञ़, अमरेन्द्र शर्मा आदि लोग शामिल थे।