चाचा की हत्या कर बिहार से फरार बामड़ा में गिरफ्तार
बिहार में अपने चाचा को हत्या कर फरार हत्यारोपित को बामड़ा गो¨वदपुर
संवाद सूत्र, बामड़ा: बिहार में अपने चाचा को हत्या कर फरार हत्यारोपित को बामड़ा गो¨वदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना मिलने के बाद बिहार पुलिस की टीम भी हत्यारोपित को रिमांड पर लेने के लिए रविवार को बामड़ा पहुंची। जिसके बाद सोमवार को आरोपित धनंजय चौहान को रिमांड पर लेने के लिए कु¨चडा कोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपित को बिहार पुलिस को सौंपने का आदेश दे दिया। इसके बाद बिहार पुलिस आरोपित को लेकर रात आठ बजे यहां से रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिले का धनंजय चौहान रविवार को बामड़ा पहुंचा था। गो¨वदपुर थाना में उसने बताया कि वह एक हत्या के मामले में पुलिस को सुराग देना चाहता है। वहीं बिहार पुलिस से भी संपर्क करने को कहा। यहां की पुलिस ने जब बिहार पुलिस से संपर्क किया तो दूसरी ही कहानी सामने आ गई। बिहार पुलिस ने बताया कि धनंजय चौहान हत्या का आरोपित है। बताया गया कि वह बिहार के सिवान जिला के मोरवा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव का निवासी है। गत 22 मई, 2016 को आम के पेड़ से आम तोड़ने के विवाद में उसने अपने 35 वर्षीय चाचा शंभू चौहान की पिटाई कर दी थी। जिससे इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। इसकी सूचना मिलने से बिहार पुलिस की टीम रविवार को यहां पहुंची थी।