क्षमता की पहचान कर निखार लाएं : अश्विनी कुमार
राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप से सोल्लास मनाया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन (बाल दिवस) पर इस्पात स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि क्षमता की पहचान कर उसमें निखार लाएं तभी सफलता संभव है।
मुख्य अतिथि कुमार ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का लक्ष्य देश को समृद्ध, खुशहाल बनाना था। उन्होंने बच्चों को अवसरों का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ कुमार ने कहा कि बच्चों को शिकायत करने के बजाय समस्या और चुनौती को स्वीकार करना चाहिए और इसका समाधान ढूंढने का प्रयास करने पर उन्होंने जोर दिया। इस मौके पर विद्याíथयों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यपालक निदेशक काíमक एवं प्रशासन पीके प्रधान, परियोजना राजीव अग्रवाल, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्ष मीनाक्षी प्रधान, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. एसएस पति व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।