Move to Jagran APP

सौहार्दपूर्ण मना त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद

इस्पात नगरी राउरकेला एवं आसपास के इलाके में सोमवार को त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह महताब रोड स्थित ईदगाह मैदान में पांच हजार से अधिक लोग एकत्र हुए एवं एक साथ नमाज अदा किया। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग यहां पहुंचे और लोगों को बकरीद की बधायी दी। कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए यहां पुलिस प्रशासन की ओर से ईदगाह मैदान के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चौकसी बढ़ायी गयी थी। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गयी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:39 AM (IST)
सौहार्दपूर्ण मना त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद
सौहार्दपूर्ण मना त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : इस्पात नगरी राउरकेला एवं आसपास के इलाके में सोमवार को त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह महताब रोड स्थित ईदगाह मैदान में पांच हजार से अधिक लोग एकत्र हुए एवं एक साथ नमाज अदा किया। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग यहां पहुंचे और लोगों को बकरीद की बधायी दी। कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से ईदगाह मैदान के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चौकसी बढ़ायी गयी थी। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गयी।

loksabha election banner

महताब रोड स्थित ईदगाह मैदान में सोमवार की सुबह 8 बजे मदसरा मिफ्ता हुल उलूम नाला रोड के इमाम सनाउल मुस्ताफा के द्वारा नमाज पढ़ाया गया। यहां पांच हजार से अधिक लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और अमन चैन की दुआ की। इस मौके पर मदरसा के अध्यक्ष हाजी हयाब, महासचिव मो. कासिम, संयुक्त सचिव मो. मकसूद आलम, कोषाध्यक्ष अवनर खान, सदस्य मो. महफूज खान, हैदर अहमद, मो. मुनीर, मो. साबीर, अब्दुर रसीद, मो. सिकंदर, मो सहजाद, मो. फिरोज आदि ने अहम भूमिका निभायी।

राउरकेला विधायक व सुंदरगढ़ योजना बोर्ड के चेयरमैन शारदा प्रसाद नायक, देवव्रत बिहारी, सोनाकर नायक, गिरजाशंकर द्विवेदी, प्रभात महापात्र, प्रसन्न सेनापति, रंजीत नायक, गगन पंडा, रमेश बल, प्रकाश पासवान आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की बधायी दी। मुस्लिम समाज के एजाज अख्तर, मो. अफरोज, मो. इमाम, अखलाल मदनी, मकसूद आलम, मो. महफूज, मो. कासिम आदि लोग इसमें मौजूद रहे।

इसी तरह जामा मस्जिद राउरकेला में सुबह 8.30 एवं 9.00 बजे, नाला रोड मस्जिद में सुबह 9.00 तथा 9.30 बजे नमाज अदा किया गया। मालगोदाम मस्जिद, कोयल बैंक पानपोष मस्जिद, सेक्टर-15 में बकरीद की नमाज पढ़ी गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। बकरीद पर परंपरा के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी गयी। परिवार के साथ अपने दोस्तों रिश्तेदारों तथा जरूरतमंदों के बीच बकरे के मांस बांटे गए। बकरे का चमड़ा मदरसा या गरीब लोगों की सेवा के लिए प्रदान किया गया।

---------

बिसरा में पढ़ी गई बकरीद की नमाज : बिसरा में बकरीद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। लोग सुबह से ही एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते नजर आ रहे थे। त्योहार पर कोई दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था। सामूहिक रूप से नमाज पढ़ा गया तथा लोगों को उनकी सुन्नतों पर अमल करने की ताकीद की गयी तथा कुर्बानी के पर्व बकरीद की फजीलत के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर मो. जाहिद, जाखीर हुसैन, जुनाइद अख्तर, मो. इफ्तखार, मो. शाहिद, बाबू खान, तारिक अजीज,मो. मालों आदि ने लोगों को गले मिल कर बकरीद की बधाई दी। शहर के यातायात को भी नमाज के मद्देनजर शाही ईदगाह की ओर आने से रोक दिया गया था। बकरीद के दौरान बिसरा मस्जिद, लेम्पस रोड मस्जिद, आशियाना कॉलोनी मस्जिद, गुरगुरझड़, संतोषपुर, बंडामुंडा डी केबिन और डीजेल कॉलोनी मस्जिद आदि में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.