आमो शहर श्रमिक संघ ने किया जागरूक
जासं, राउरकेला : आमो शहर श्रमिक संघ की ओर से शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्ट
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 07:44 PM (IST)
जासं, राउरकेला : आमो शहर श्रमिक संघ की ओर से शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-7 नीचे बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में असंगठित श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। जिसमें संघ के महासचिव रमेश बल बताया कि असंगठित श्रमिक समेत अकुशल, अर्ध कुशल श्रमिकों के परिवारों के लिए कई सरकारी योजना है। इन योजनाओं में दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य मामलों में सरकार से मिलने वाली मदद के बारे में बताया गया। बैठक में कुणाल राव, आश्रिता तिर्की, रजनी नायक, सुधीर बारिक, राकेश राव, सुभद्रा महानंद व अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें