ओलीवुड अभिनेत्री अनु चौधरी ने भाजपा के लिए मांगा वोट
ओलीवुड की अभिनेत्री अनु चौधरी ने गुरुवार को जिले में भाजपा उम्मीदवारों क
जेएनएन, राउरकेला: ओलीवुड की अभिनेत्री अनु चौधरी ने गुरुवार को जिले में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। बणई अनुमंडल में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के लिए अनु ने वोट मांगे। चुनावी सभा में अनु ने भाजपा के शासन को अन्य सरकार से बेहतर बताते हुए जुएल ओराम व अन्य भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। इसी तरह राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में अनु ने रोड शो किया। रानीबंध से बीजू पटनायक चौक, सुभाष चौक, इंदिरा चौक से होकर पहाड़ी मंदिर के पास भाजपा कार्यालय तक यह रोड शो चला। इससे पूर्व वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अनु ने माल्यार्पण भी किया। रोड शो में राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरसिंह मिज समेत भाजपा के स्थानीय नेता शामिल थे।
पाकिस्तान पर बोला हमला: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बणई में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर हमला बोला। जुएल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है। भाजपा सरकार देश के दुश्मनों पर कार्रवाई के लिए मुस्तैद है।